"रूसी अंतरिक्ष यात्री Gennady Ivanovich Padalka जो की वर्तमान में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के कमांडर भी हैं ने अंतरिक्ष में सबसे...
"रूसी अंतरिक्ष यात्री Gennady Ivanovich Padalka जो की वर्तमान में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के कमांडर भी हैं ने अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय तक रहने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार, 29 जून 2015 उनका अंतरिक्ष में 804 वा दिन था"
यहाँ आपको बता दे कि इससे पहले अंतरिक्ष में सबसे लम्बे समय तक रहने का रिकॉर्ड एक अन्य रूसी अंतरिक्ष यात्री के Sergei Krikalev के नाम था। जो कि अंतरिक्ष में पूरे 803 दिन , 9 घंटे और 41 मिनट तक रहे। लेकिन इस सोमवार 29 जून 2015 को रूसी अंतरिक्ष यात्री Gennady Ivanovich Padalka ने अंतरिक्ष में अपना 804 वा दिन बिताकर उनके इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अंतरिक्ष यात्री Gennady Ivanovich Padalka का 11 सितम्बर 2015 को पृथ्वी पर वापस आने का प्लान है। इस नज़र से देखा जाए तो 11 सितम्बर 2015 तक वो अंतरिक्ष में 878 दिन गुजार लेंगे। उन्होने अपना 57 वा जन्मदिन भी 21 जून 2015 को अंतरिक्ष में ही मनाया।
यदि हम महिलाओ में सबसे लम्बे समय तक अंतरिक्ष में समय बिताने की बात करे तो यह रिकॉर्ड अभी तक अमेरिका की महिला अंतरिक्ष यात्री Peggy Wishton के नाम है। जिन्होंने अंतरिक्ष में 376 दिन 17 घंटे और 22 मिनट का समय बिताया। दुसरे नंबर पर भारतीय मूल कि अंतरिक्ष महिला सुनीता विलियम्स हैं जिन्होंने 321 दिन 17 घंटे और 15 मिनट का समय अंतरिक्ष में बिताया।
एक अन्य अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री John Herschel Glenn ने यह साबित कर दिखाया था कि उम्र इस काम के बाधक नही है ,क्यों की जब 29 अक्टूबर 1998 में उन्हे स्पेस शटल डिस्कवरी मिशन पर भेजा गया था, तब वह 77 वर्ष के थे। सन 1998 से पहले उन्हे सन 1962 में अंतरिक्ष में भेजा गया था। अमेरिका में अंतरिक्ष क्षेत्र में उनका विशेष योगदान रहा है। इस क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण योगदान हेतु उनको अब तक कई श्रेष्ठ सम्मानो से नवाजा जा चूका है वर्तमान में उनकी उम्र 94 वर्ष है।
Keyword: Recod of Gennady Ivanovich Padalka in Hindi
COMMENTS